NCB का Full Form क्या है? : मोटर इंश्योरेंस (वाहन बीमा)

NCB का Full Form और उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें : दोस्तों क्या आप जानते हैं कि बिना किसी दावे के एक साल पूरा करने के बाद बीमाधारक मोटर बीमा पॉलिसी पर छूट (बोनस) प्राप्त कर सकते हैं? इसका मतलब है कि बीमाधारक को पॉलिसी-नवीनीकरण के लिए कम प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यह छूट प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के साथ पांच वर्षों तक लगातार बढ़ती जाती है।

लेकिन ध्यान दें, इस छूट को पाने के लिए बीमाधारक को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। नहीं तो उसे यह छूट नहीं मिलेगी। इसीलिए, ‘नो क्लेम बोनस’ क्या है? इसका क्या फायदा है? किन शर्तों को पूरा करना होगा? कितनी छूट मिलेगी? आइए इन सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं। ताकि हमें एनसीबी का पूरा फायदा मिल सके।


इस पृष्ठ में शामिल हैं:


बीमा क्षेत्र में NCB का Full Form क्या है? – What is the full form of NCB in Insurance sector?

NCB full form in English : No Claim Bonus
NCB full form in Hindi : नो क्लेम बोनस (दावा रहित पॉलिसी के लिए दी गई छूट)


इंश्योरेंस (बीमा) से संबंधित अपडेटेड जानकारी के लिए IRDA | Insurance Regulatory and Development Authority of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


NCB मतलब क्या होता है? – What is NCB?

NCB का मतलब ‘नो क्लेम बोनस’ है। नो क्लेम बोनस बीमा कंपनी द्वारा पॉलिसीधारक को ओन- डैमेज प्रीमियम यानी OD (own damage) प्रीमियम (बीमा शुल्क) पर दी जाने वाली छूट है। जो बीमा की पॉलिसी अवधि में अपनी पॉलिसी पर दावा नहीं करते हैं। आमतौर पर, यह छूट 20% से शुरू होती है और अधिकतम 50% तक जाती है। लेकिन NCB का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तों या नियमों का पालन करना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए IRDA ( Insurance Regulatory and Development Authority of India – भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ) के Consumer Education Website पर जाएं।


NCB से संबंधित नियम और शर्तें – Terms and Conditions relating to NCB

बीमा कंपनी बीमा पॉलिसी को नवीनीकृत करते समय वाहन मालिक को दावा-मुक्त वर्षों के लिए एनसीबी का लाभ प्रदान करती है। लेकिन एनसीबी का लाभ उठाने के लिए वाहन मालिक को नीचे दिए गए नियमों और शर्तों का पालन करना होगा अन्यथा एनसीबी छूट उपलब्ध नहीं होगी।

  1. एनसीबी छूट केवल ओन डैमेज प्रीमियम पर लागू होती है। तृतीय-पक्ष कवर के लिए कोई NCB छूट नहीं। यानि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पालिसी पर नहीं लिया जा सकता है NCB छूट।
  2. यदि पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा (क्लेम) दायर किया जाता है तो अगले पॉलिसी नवीनीकरण पर कोई छूट उपलब्ध नहीं होगी।
  3. एनसीबी बीमाधारक को दिया जाता है न कि बीमित वाहन को। इसलिए, वाहन के हस्तांतरण पर NCB को नए मालिक को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है।
  4. एनसीबी (नो क्लेम बोनस) का अर्जित लाभ समाप्त हो जाएगा, यदि इंश्योरेंस पॉलिसी समाप्ति के 90 दिनों के भीतर नवीनीकृत नहीं की जाती है।

No Claim Bonus से मिलने वाली छूट – NCB percentage

यदि पॉलिसी अवधि के पहले वर्ष से लगातार दावा नहीं किया जाता है, तो छूट का प्रतिशत साल दर साल पांच साल तक बढ़ता रहता है। और इस छूट की अधिकतम सीमा 20% से 50% तक है। अगर 50% के बाद भी कोई दावा नहीं किया जाता है, तो यह सीमा नहीं बढ़ेगी।

दावा-मुक्त वर्षों के बाद नवीनीकरण के समय उपलब्ध एनसीबी छूट का प्रतिशत …

  1. पहले दावा-मुक्त वर्षों के बाद नवीनीकरण पर एनसीबी 20% प्रतिशत।
  2. दूसरे दावा-मुक्त वर्षों के बाद नवीनीकरण पर एनसीबी 25% प्रतिशत।
  3. तीसरे दावा-मुक्त वर्षों के बाद नवीनीकरण पर एनसीबी 35% प्रतिशत।
  4. चौथे दावा-मुक्त वर्षों के बाद नवीनीकरण पर एनसीबी 45% प्रतिशत।
  5. पांचवे दावा-मुक्त वर्षों के बाद नवीनीकरण पर एनसीबी 50% प्रतिशत।

इंश्योरेंस में एनसीबी के फायदे – Benefits of NCB in Insurance

  1. बीमाधारक को पॉलिसी-नवीकरण के लिए कम प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।
  2. मूल मालिक अपने द्वारा खरीदे गए नए वाहन पर पुरानी पॉलिसी के एनसीबी लाभों का उपयोग कर सकता है।
  3. यदि नवीनीकरण के समय बीमा प्रदाता बदलता है, तब भी एनसीबी प्राप्त की जा सकती है।

निष्कर्ष – Conclusion

तो दोस्तों उम्मीद है आपको NCB के बारे में ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इसी तरह के विषयों पर अधिक जानकारी के लिए हमारी अन्य पोस्ट भी पढ़ें।
नीचे दिए गए NCB से संबंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर अवश्य पढ़ें, ताकि NCB के बारे में कोई संदेह मन में न रहे।


अक्सर पूछा गया सवाल – FAQ (Frequently Asked Questions)

नीचे कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं…

  1. एनसीबी (NCB) किन परिस्थिति के होने पर समाप्त हो जाता है?

    * यदि एक पॉलिसी वर्ष में किसी प्रकार का कोई दावा (क्लेम) किया जाता है।
    * यदि पॉलिसी की समाप्ति की तारीख से अगले 90 दिनों के भीतर पॉलिसी का नवीनीकरण नहीं किया जाता है।

  2. NCB (एनसीबी) को कैसे सुरक्षित करें?

    NCB को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके एनसीबी सुरक्षा कवर (ऐड-ऑन) [NCB Protection Cover (Add-on)] लेना होगा।
    एनसीबी प्रोटेक्शन कवर (ऐड-ऑन) – जो बीमित व्यक्ति के अर्जित नो क्लेम बोनस की सुरक्षा करता है। भले ही क्लेम पॉलिसी अवधि के दौरान किया गया हो।


Share On: